सुलझ गई दिल्ली में आइसक्रीम वेंडर की हत्या की गुत्थी
Apr 25, 2024
नई दिल्ली । दिल्ली के हाई सिक्योरिटी जोन में हुई आइसक्रीम वेंडर की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, टेक्निकल सर्विलांस और सोशल मीडिया की मदद से आरोपी को ढूंढ निकाया। खुलासा हुआ कि आरोपी और मरने वाला युवक दोनों ही एक लड़की को पसंद करते थे। आरोपी को जब ये बात पता चली तो उसने उस दूसरे लड़के को मार डाला जिससे लड़की बात करती थी। दिल्ली के इंडिया गेट सर्कल पर आइसक्रीम वेंडर की हत्या के मामले को पुलिस ने महज आठ घंटे में सुलझा लिया है। लव ट्रायंगल के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी से आरोपी का सुराग ढूंढ निकाला। फिर सोशल मीडिया प्रोफाइल और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंच भी गई। उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी ने बताया कि जिस लड़की को वो पसंद करता है, उसी से वो लड़का (मृतक) भी बात करता था। यही बात आरोपी को पसंद नहीं थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी अजय संगम विहार का रहने वाला है। वो जिस लड़की को पसंद करता था। वो लड़की प्रभात नामक लड़के से भी बात करती थी। जब इस बात का पता अजय को लगा को वह बौखला गया। उसने इंडिया गेट के आउटर सर्किल पर एक आइस क्रीम वेंडर प्रभात को चाकू घोंप दिया। जिससे वह घायल हो गया। इस वारदात के बारे में बुधवार देर शाम साढ़े 8 बजे पुलिस को जानकारी मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल प्रभात को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक प्रभात (23) दिल्ली के हमदर्द नगर का रहने वाला था।
आरोपी अजय ने बताया कि लड़की से बात करने को लेकर उसका पहले भी प्रभात से झगड़ा हो चुका था। बावजूद इसके वो लड़की से बात किया करता था।