अमेरिका के रेगिस्तान में नजर आया रहस्यमयी मोनोलिथ

-पुलिस बोली- बहुत कुछ अजीब देखा पर ऐसा नहीं!

वॉशिंगटन । जानलेवा महामारी कोरोना वायरस के समय साल 2020 में दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में चमकते हुए धातु के खंबे नजर आने लगे थे। चमकते हुए इन खंबों को मोनोलिथ कहा जाता है। जब ये धातु के मोनोलिथ अलग-अलग जहों पर दिखने लगे, तो लोगों को हैरानी हुई।

 कई लोगों ने इसे एलियन से जोड़कर देखा। उनका कहना था कि ये एलियन की दुनिया में आने-जाने का एक द्वार हो सकता है। ऐसा ही एक रहस्यमयी मोनोलिथ हाल ही में अमेरिका के नवादा रेगिस्तान में नजर आया है। जब पुलिस ने इसे देखा, तो उनके भी होश उड़ गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये मोनोलिथ नवादा रेगिस्तान में, लास वेगास शहर से करीब 1 घंटे की दूरी पर मिला है। लास वेगास पुलिस डिपार्टमेंट ने जब इसे देखा और इसकी छानबीन की तो हैरान हुए और इसकी तस्वीरों को ट्विटर पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- रहस्यमयी मोनोलिथ, हम कई विचित्र चीजें देखते हैं, जैसे, जब लोग बिना मौसम के बारे में जाने हुए हाइकिंग करने चले जाते हैं, साथ में पर्याप्त पानी नहीं लाते हैं। पर ये उससे भी ज्यादा अजीब है, ऐसा नहीं देखा…आपको भी इसे देखना चाहिए। वीकेंड के दौरान एलवी सर्च एंड रेस्क्यू संस्थान ने इस अजीबोगरीब मोनोलिथ को गैस पीक पर देखा। पुलिस ने इस बात की हैरानी जताई कि आखिर वो वहां पहुंचा कैसे। 4 साल पहले, अमेरिका के ऊटाह रेगिस्तान में भी ये मोनोलिथ नजर में आया था। उसे नवंबर 2020 में एक हेलिकॉप्टर पायलेट के द्वारा देखा गया था। 

इसी तरह एक मोनोलिथ रोमानिया में देखा गया था, उसके अलावा कैलिफोर्निया, इंग्लिश चैनल में आइल ऑफ वाइट में देखा गया था और इसी साल मार्च में वेल्स के एक पहाड़ पर भी ये मोनोलिथ को देखा गया था। फिलहाल इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है कि इन्हें रखने का काम कौन कर रहा है, या फिर ये किस वजह से रखा जा रहा है। बहुत से लोगों का ये भी मानना है कि ये सिर्फ आर्ट को प्रमोट करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। लास वेगास पुलिस डिपार्टमेंट का पोस्ट वायरल है, उसे 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 


Subscribe to our Newsletter