दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के मस्क ने ट्रंप पर साधा निशाना
Jul 08, 2025
वाशिंगटन,। अरबपति एलन मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि ‘क्या समय आ गया है? अरे देखो, यह फिर से किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है’ और एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें लिखा था- ‘आधिकारिक जेफरी एपस्टीन गिरफ्तारी काउंटर। मस्क ने जेफरी एपस्टीन मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं होने की बात को उजागर करने के लिए एक ‘गिरफ्तारी काउंटर’ पोस्ट किया। जाहिर तौर पर उनका ये कदम डोनाल्ड ट्रंप को निशाना बनाते हुए है। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का संबंध दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के साथ जोड़ा गया था।
बहरहाल स्पेसएक्स और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने किसी का नाम नहीं लिया है। मगर उनका यह पोस्ट ट्रंप प्रशासन के न्याय विभाग (डीओजे) और संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के यह निष्कर्ष निकाले जाने के बाद आया है कि एपस्टीन की हत्या के कोई सबूत नहीं हैं।
एक अलग मामले में यौन अपराधी के रूप में दोषी ठहराए गए इस बदनाम फाइनेंसर पर यौन संबंध बनाने के लिए कम उम्र की लड़कियों का एक विशाल नेटवर्क चलाने का आरोप था। मुकदमे की प्रतीक्षा करते हुए 2019 में जेल में उसकी मृत्यु हो गई। ट्रंप और मस्क के बीच हाल ही में पूर्व के बिग ब्यूटीफुल बिल को लेकर मतभेद हो गया। तब से दोनों सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे पर कटाक्ष करते रहे हैं। डीओजे और एफबीआई ने यह भी कहा कि जांचकर्ताओं को इस बात का कोई संकेत नहीं मिला कि एपस्टीन ने शक्तिशाली लोगों को ब्लैकमेल किया या कोई ग्राहक सूची बनाकर रखी थी। मस्क ने हाल ही में आरोप लगाया था कि एपस्टीन मामले से संबंधित सीलबंद सरकारी दस्तावेजों में ट्रंप का नाम शामिल है।