एआई की दुनिया में तहलका मचाने मस्क ले आए ग्रोक 3 का थर्ड वर्जन

वाशिंगटन । अब एआई की दुनिया में एलन मस्क तहलका मचाने को तैयार हैं। धरती का सबसे स्मार्ट एआई ग्रोक 3 का थर्ड वर्जन सुबह 9.30 बजे लांच किया है। इसकी जानकारी खुद मस्क ने दी। मस्क ने बताया कि ये एआई पृथ्वी का सबसे स्मार्ट एआई होने वाला है। मस्क ने इस दुनिया का सबसे शक्तिशाली चैटबॉट बताया है। बताया जा रहा हैं कि ये चीन में खलबली मचा देगा। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि वे आज धरती का सबसे फास्ट ग्रोक 3 एआई लांच कर रहे हैं। हालांकि मार्केट में पहले ही एआई चैटबॉट मौजूद हैं। 

इस एआई के बारे में ज्यादा जानकारी अभी नहीं दी गई है, लेकिन बताया जा रहा है कि इसमें टेक्स्ट-टु-विडियो जैसी नई और एडवांस सुविधाएं हो सकती हैं। इससे यह ओपनएआई के जीपीटी-4, गूगल डीपमाइंड के जेमिनी को टक्कर दे सकता है। ग्रोक को पहले एक्स के प्रीमियम यूजर्स के लिए लांच किया गया था और अगर ग्रोक-3 भी इसी तरह आता है, तब एक्स के सब्सक्रिप्शन बढ़ सकते हैं। ग्रोक-3 का लाइव डेमो सबसे बड़ा टेस्ट होगा। अगर यह शानदार प्रदर्शन करता है, तब यह एआई जगत में बड़ा बदलाव ला सकता है। लेकिन अगर यह उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा, तब मस्क की दावों पर और सवाल खड़े हो सकते हैं।

इस घोषणा के बाद टेक कंपनियों के शेयरों में हलचल देखी जा रही है। निवेशक और टेक जानकार यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि ग्रोक-3 वास्तव में एआई की दुनिया में क्रांति ला सकता है या सिर्फ एक और अपग्रेडेड वर्जन होगा। 


Subscribe to our Newsletter