दिवाली से पहले फसलों की एमएसपी में हो सकती है बढ़ोतरी

Oct 05, 2023

मुंबई । लोकसभा चुनाव व दिवाली से पहले केंद्र सरकार रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ौतरी कर सकती है। इससे करोड़ों किसानों को फायदा होगा। सूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार गेहूं की एमएसपी में 150 से 175 रुपए प्रति क्विंटल की दर से वृद्धि कर सकती है। इससे खास कर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश के किसान सबसे अधिक लाभांवित होंगे। इन्हीं राज्यों में सबसे अधिक गेहूं की खेती होती है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र सरकार अगले साल के लिए गेहूं की एमएसपी में 3 से 10 प्रतिशत के बीच बढ़ोतरी कर सकती है। अगर केंद्र सरकार ऐसा करती है, तो गेहूं का एमएसपी 2300 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच सकता है। हालांकि वर्तमान में गेहूं की एमएसपी 2125 रुपए प्रति क्विंटल है। इसके अलावा सरकार मसूर दाल की एमएसपी में भी 10 फीसदी तक की बढ़ौतरी कर सकती है।

वहीं सरसों और सन फ्लावर की एमएसपी में 5 से 7 प्रतिशत का इजाफा किया जा सकता है। उम्मीद है कि आने वाले एक हफ्ते में केंद्र सरकार रबी, दलहन और तिलहन फसलों की एमएसपी बढ़ाने के लिए मंजूरी दे सकती है। खास बात यह है कि एमएसपी में बढ़ौतरी करने का फैसला मार्कीटिंग सीजन 2024- 25 के लिए लिया जाएगा।



Subscribe to our Newsletter