पलवल में 10वीं के छात्र की मां और बहन गोली से घायल,केस दर्ज

Feb 24, 2024

पलवल । हरियाणा के पलवल में 10वीं के एक छात्र की मां व बहन को गोली मार कर घायल कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर उनको गोली मारी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने 8 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। थाना चांदहट के एसएचओ प्रभारी दलबीर सिंह के बताया कि घायल लोकेश 10वीं का छात्र है। 

वह 22 फरवरी को शाम के करीब 5 बजे अपनी बहन व मां के साथ उपले लेने के लिए प्लॉट पर आया था। जब वो उपले लेकर घर की तरफ जा रहे थे तो 8 से 9 लड़कों ने उसकी मां और बहन के साथ बदतमीजी शुरू कर दी। जब उसने इसका विरोध किया तो बुलट पर सवार एक लड़के ने उसे जान से मारने की नियात से गोली चला दी। जो उसके हाथ में लगी और वो जमीन पर गिर गया। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि नाई नंगला गांव के कपिल नाम के शख्स ने फोन पर उन्हें सूचना दी कि उसके भतीजे लोकेश को गोली लगी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक घायल अशोक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा चुका था। गोली चलाने वाले लड़के की पहचान कोकन के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी कोकन समेत 8 लोगों के खिलफ मुकदमा दर्ज फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 


Subscribe to our Newsletter