मोर्केल ने कृष्णा को जादुई गेंदबाज कहा
Aug 04, 2025
ओवल । भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने युवा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह एक ऐसे गेंदबाज हैं जो जादुई गेंदें फेंकते हैं। इसलिए उन्हें लंबे समय तक के लिए टीम में अवसर दिये जाने की जरुरत है। मोर्केल ने इसलिए कृष्णा को जादुई गेंदबाज कहा है कयोंकि चौथे दिन एक समय मेजबान टीम ने 374 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 3 विकेट पर 301 रन बना लिए थे पर इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने 3 विकेट लिए। मोर्केल ने प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज की जमकर तारीफ की। साथ ही कहा कि कृष्णा का भी इस दौरे पर आत्मविश्वास लौटा है। अगर पहले टेस्ट मैच से आज तक देखें, उसकी निरंतरता, उसकी लाइन-लेंथ में काफी सुधार हुआ है. मुझे विश्वास है कि वह भारत के लिए बहुत अच्छा टेस्ट गेंदबाज बन सकता है।’
मोर्ने मोर्केल ने कहा, ‘उसे केवल थोड़े समय और आत्मविश्वास की जरूरत है। फिर तो वह हर स्पेल में ऐसा खिलाड़ी है जो आपके लिए अतिरिक्त उछाल और गति के साथ जादुई गेंदें करने जा सकता है।’ वहीं इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने भी सिराज और प्रसिद्ध की तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘कृष्णा शानदार खिलाड़ी है! भारत के लिए खेलने का मतलब ही है कि आज प्रतिभाशाली हैं।’ वहीं रूट ने कृष्णा के साथ हुई बहस को लेकर कहा कि ‘हमारे बीच ऐसा कुछ नहीं था जो परेशानी का कारण हो। वहीं कृष्णा ने कहा था कि वह मैदान के बाहर अच्छे दोस्त हैं।