जीत से मनोबल बढ़ा : शुभमन
Jul 11, 2024
हरारे । भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी कर रहे शुभमन गिल जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टीम20 में टीम को मिली जीत से उत्साहित हैं। दूसरे टी20 मे शुभमन ने अर्धशतक लगाकर भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। अब जबकि भारतीय टीम पांच मैचों की इस सीरीज में 2-1 से आगे हो गये है। शुभमन ने जीत की रणनीति बनायी है। शुभमन ने कहा कि निश्चित रूप से आज बहुत अच्छा लग रहा है, यह हमारे लिए एक अहम मुकाबला था। जिस तरह से इस मैच में हमने अच्छी शुरुआत की उससे हमारा मनोबल बढ़ा है। आज विकेट थोड़ा दोहरी गति वाला था, अजीब गेंद पकड़ में आ रही थी और लेंथ गेंदों को हिट करना आसान नहीं था, इसी पर हमने अपने गेंदबाजों से बात की। शुभमन ने कहा कि हम जानते थे कि अगर विकेट में कुछ है तो नई गेंद के साथ रन बनाना कठिन होगा पर अधिक होगा पर जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती जाएगी रन बनाना आसान हो जाएगा। शुभमन ने इस मैच में 66 जबकि यशस्वी जायसवाल ने 36 रन बनाये थे। इस दोनो की सलामी जोड़ी ने टीम को एक मजबूत शुरुआत दी थी।