गुजरात में 24 घंटों में मानसून देगा दस्तक, बीते 24 घंटों में राज्य की 26 तहसीलों में बारिश
Jun 11, 2024
अहमदाबाद | दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 24 घंटों में गुजरात में प्रवेश कर सकता है| पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी का सामना कर रहे गुजरात के लोगों को जल्द ही इससे राहत मिलेगी| बुधवार की सुबह तक दक्षिण गुजरात के सभी जिलों के साथ ही उत्तर गुजरात और सौराष्ट्र के क्षेत्र के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है| दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र के तटीय क्षेत्र से मानसून गुजरात में प्रवेश कर सकता है| गुजरात की ओर बढ़ रहे मानसून के असर से सौराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों के आसमान में बादलों का जमघट लगने लगा है| इस बीच बीते 24 घंटों में गुजरात की 26 तहसीलों में बारिश हुई है| सबसे अधिक महीसागर जिले के संतरामपुर में डेढ़ ईंच से भी अधिक बारिश होने की खबर है| पंचमहल के मोरवाहड़फ और गांधीनगर के कलोल में एक ईंच से ज्यादा बारिश हुई|
मौसम विभाग के मुताबिक आज साबरकांठा, अरवल्ली, पंचमहल, दाहोद, महीसागर, वडोदरा, छोटाउदेपुर, नर्मदा, भरुच, सूरत, डांग, नवसारी, वलसाड, तापी, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर और गिर सोमनाथ में बारिश की संभावना है| बुधवार को राज्य के नर्मदा, सूरत, डांग, नवसारी, वलसाड, तापी, दमण, दादरा नगर हवेली, अमरेली, भावनगर में, गुरुवार को नर्मदा, सूरत, डांग, नवसारी, वलसाड, दमण, दादरा नगर हवेली, अमरेली, भावनगर में, शुक्रवार को सूरत, नवसारी, वलसाड, दमण, दादरा नगर हवेली, अमरेली, भावनगर, गिर सोमनाथ, दीव में, शनिवार को नवसारी, वलसाड, दमण, दादरा नगर हवेली, अमरेली और गिर सोमनाथ में तथा रविवार को नवसारी, वलसाड, दमण, दादरा नगर हवेली, अमरेली और गिर सोमनाथ में बारिश की संभावना है| बता दें कि मानसून की विधिवत एन्ट्री से पहले ही गुजरात के कई जिलों में बारिश शुरू हो चुकी है| बीते 24 घंटों के भीतर राज्य की 26 तहसीलों में बारिश हुई है| जिसमें सबसे अधिक बारिश महीसागर जिले के संतरामपुर में डेढ़ ईंच से भी ज्यादा बारिश हुई है|