मप्र विधानसभा का मानसून सत्र: पहले ही दिन कांग्रेस ने भाजपा सरकार को गिरगिट की तरह रंग बदलने वाला बता घेरा, किया प्रदर्शन
Jul 28, 2025
भोपाल,। मध्य प्रदेश विधानसभा का मानूसन सत्र आज सोमवार से शुरु हुआ। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने ओबीसी आरक्षण और जातिगत जनगणना में पारदर्शिता रखने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। विधानसभा परिसर में स्थित गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस विधायकों ने अपने हाथों में नारे लिखी तख्तियां और सांकेतिक गिरगिट ले रखे थे।
मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन 28 जुलाई को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण देने की मांग के साथ ही जातिगत जनगणना में पारदर्शिता को लेकर विधानसभा परिसर में स्थित गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे विधायकों ने हाथों में सांकेतिक प्लास्टिक के गिरगिट लेकर भाजपा सरकार को गिरगिट से कहीं ज्यादा रंग बदलने वाला बता घेरा है।
12 दिनी सत्र में होंगी 10 बैठकें
मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज सोमवार से शुरू हो गया, जो कि 8 अगस्त 2025 तक चलेगा। मानसून सत्र 12 दिनों का होगा जबकि सदन में कुल 10 बैठेकें होंगी। यहां कांग्रेस विधायकों ने पहले ही दिन विधानसभा परिसर में प्रदर्शन कर सरकार को घेरने की पूरी कोशिश की है।