अगले पांच साल में मोदी समूह करेगा 6,000 करोड़ का ‎निवेश

Jan 06, 2024

नई दिल्ली । अगले पांच साल में मोदी समूह दो रियल एस्टेट परियोजनाओं में 6,000 करोड़ रुपए के ‎निवेश करने पर ‎‎विचार कर रहा है। समूह (पूर्व में बीके मोदी समूह) के संस्थापक भूपेंद्र मोदी ने कहा कि मोदी समूह 4,000 करोड़ रुपए के निवेश से दिल्ली के साकेत में एक हैल्थ सिटी विकसित करेगा। इसके अलावा समूह ने उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के मोदीपुर में शहर विकास परियोजनाओं में 2,000 करोड़ रुपए का निवेश करने पर ‎विचार करेगा।

हाल ही में मोदी ने एक कार्यक्रम में कहा ‎कि साकेत परियोजना में एक शहर, अस्पताल और अन्य परियोजनाएं होंगी और मोदीपुर में हमारे पास नगर विकास होगा, जहां हम एक संपूर्ण शहर का निर्माण करेंगे। तब हमारे पास निवेश करने के लिए कुछ और जगह होगी। मोदी का कहना है ‎कि समूह देश के बाहर भी 2,000 करोड़ रुपए का निवेश की योजना बना रहा है। हालांकि उन्होंने इसके बारे में और कुछ भी कहने से इनकार ‎किया है। भूपेंद्र मोदी ने कहा ‎कि यह कुल 8,000 करोड़ रुपए होगा। साकेत परियोजना में 20 लाख वर्गफुट क्षेत्रफल में तीन प्रमुख इमारतें होंगी। इनमें आवासीय इमारतों के अलावा अस्पताल होगा।



Subscribe to our Newsletter