भारतीय कार बाजार में प्रवेश करेगी मित्सुबिशी

Feb 19, 2024

- टीवीएस मोबिलिटी में 32 फीसदी ‎हिस्सेदारी खरीदेगी जापानी कंपनी

नई दिल्ली । जापानी ट्रेडिंग हाउस मित्सुबिशी कॉर्प भारतीय कार सेल बाजार में प्रवेश करने की तैयारी कर रही है। निक्केई एशिया की खबर के अनुसार कंपनी भारतीय कार बिक्री प्रमुख टीवीएस मोबिलिटी में 30 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी हासिल कर रही है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों कंपनियों के बीच हुए इस समझौते के तहत, टीवीएस मोबिलिटी अपने कार बिक्री कारोबार को बंद कर देगी, जिसमें मित्सुबिशी नई इकाई में 30 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी लेगी। निवेश 5 बिलियन से 10 बिलियन येन (33 मिलियन से $66 मिलियन) के बीच होने की उम्मीद है।

हालांकि अभी इस निवेश को ‎निया‎मिकीय मंजूरी मिलना बाकी है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि निवेश को अंतिम रूप देने के बाद मित्सुबिशी अपने कर्मचारियों को डीलरशिप पर भेजने की योजना बना रही है। नई कंपनी टीवीएस मोबिलिटी के 150 मौजूदा आउटलेट्स का उपयोग करते हुए प्रत्येक कार ब्रांड के लिए डेडिकेटेड शोरूम बनाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक शुरुआत में होंडा कारों की बिक्री बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा, जो पहले से ही टीवीएस के लाइनअप में हैं।

मित्सुबिशी जापानी कार ब्रांडों और मॉडलों की रेंज को बढ़ाने के लिए जापानी वाहन निर्माताओं के साथ चर्चा का करेगी। भारत नई कारों की बिक्री में विश्व स्तर पर तीसरे स्थान पर है, केवल चीन और अमेरिका से पीछे है, लेकिन जापानी वाहन निर्माताओं को इस क्षेत्र में सीमित सफलता मिली है, जिसमें सुजुकी मोटर एक उल्लेखनीय अपवाद है। मित्सुबिशी का लक्ष्य नई कंपनी के माध्यम से स्थानीय ब्रांडों के साथ जापानी कारों को बेचने का है।


Subscribe to our Newsletter