नाबालिग से कार में दुष्कर्म के बाद सड़क पर फेंका
Sep 26, 2023
-हालत गंभीर, दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया
भोपाल । प्रदेश के उज्जैन शहर में एक नाबालिग बच्ची के साथ कार में दरिंदगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नाबालिग से दुष्कर्म कर उसे दांडी आश्रम बड़नगर रोड के समीप फेंक दिया गया था। पुलिस को सूचना मिलने पर उसे उपचार के लिए चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बच्ची की हालत गंभीर होने के कारण यहां से उसे इंदौर रेफर कर दिया गया है। महाकाल पुलिस ने बताया कि बड़नगर रोड पर मुरलीपुरा से आगे दंडी आश्रम के समीप 12 वर्षीय बालिका सोमवार शाम को मिली थी।
बालिका के कपड़े खून से सने थे। वह कुछ भी बताने में समर्थ नहीं थी। इस पर उपचार के लिए उसे चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आशंका जताई जा रही है कि चलती कार में बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया है। एसपी सचिन शर्मा का कहना है कि बालिका से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। उपचार के लिए उसे इंदौर भेजा गया है। पुलिस बड़नगर रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगालने में जुटी है। जांच में सामने आया कि बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया है। बालिका की भाषा पुलिस को समझ में नहीं आ रही है। देर रात उसकी हालत खराब होने पर उसे उपचार के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया है।