मुंबई में चलती टैक्सी में नाबालिग लड़की से रेप, लड़की को सड़क पर फेंका, दो गिरफ्तार

मुंबई, । मुंबई में चलती टैक्सी में एक 14 साल की नाबालिग लड़की से रेप कर उसे सड़क के किनारे फेंकने की सनसनीखेज घटना सामने आई है. घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गये. खुलासा हुआ है कि इस मामले में टैक्सी ड्राइवर भी शामिल है. जानकारी के मुताबिक पीड़िता मानसिक रूप से अस्थिर है. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 सितंबर की रात ढाई बजे 14 साल की नाबालिग लड़की का अपने परिवार से किसी बात पर झगड़ा हो गया. इसके बाद वह घर से निकल गई. झगड़े के बाद वह मलाड के मालवणी इलाके में रहने वाले अपने रिश्तेदारों के पास जाने के लिए दक्षिण मुंबई से निकली थी. वह अपनी रिश्तेदार के पास जाने के लिए प्रकाश पांडे की टैक्सी में बैठी थी. मालवणी के रास्ते में जब टैक्सी दादर पहुंची तो ड्राइवर ने अपने परिचित सलमान नाम के एक शख्स को कार में बिठाया और मालवणी के लिए निकल गया. जानकारी के मुताबिक ड्राइवर का साथी सलमान दादर इलाके में एक लॉज चलाता है. इसके बाद सलमान ने नाबालिग लड़की के साथ चलती टैक्सी में बलात्कार किया, इस दौरान ड्राइवर प्रकाश पांडे लगातार टैक्सी चला रहा था. जब लड़की के साथ आरोपी ने रेप किया तो उसे रास्ते में ही छोड़ कर चले गए. बताया जा रहा है कि पीड़िता मानसिक रूप से बीमार है. वह आधी रात को अपनी चचेरी बहन के घर जाने के लिए निकली थी. पीड़िता किसी प्रकार अपने रिश्तेदार के घर पहुंची और वहां जाकर उसने पूरी घटना बताई।

इसके बाद घटना की शिकायत पुलिस से करने पर पुलिस ने टेक्निकल सेल की मदद से और संबंधित इलाकों में सीसीटीवी फुटेज की जांच से आरोपियों का पता लगाया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में 26 वर्षीय आरोपी सलमान के खिलाफ बलात्कार और आरोपी टैक्सी ड्राइवर के खिलाफ उसकी मदद करने के आरोप लगाए गए हैं. पुलिस ने पॉक्सो समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. 



Subscribe to our Newsletter