मंत्री बिसेन एवं कावरे 20 सितंबर को लामता को देंगे 42 करोड़ 51 लाख के विकास कार्यों की सौगात

Sep 19, 2023


- शासकीय महाविद्यालय लामता के नवीन भवन का लोकार्पण भी होगा

भोपाल । 20 सितंबर 2023 को कैबिनेट मंत्री गौरीशंकर बिसेन एवं आयुष मंत्री रामकिशोर कावरे परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लामता को देंगे 42 करोड़ 52 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात। 20 सितंबर को स्वामी विवेकानंद  शासकीय महाविद्यालय लामता परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 7.99 करोड़ की लागत से नवनिर्मित महाविद्यालय भवन का लोकार्पण, 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लामता लागत 14 करोड़ 44 लाख के भवन निर्माण कार्य हेतु भूमिपूजन (भवन लागत 10 करोड़ 94 लाख ), जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शाखा लामता के भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन लागत 49 लाख 90 हजार,नेवरगांव-बहेगांव-जाम- छिंदलाई नरसिंगा मार्ग लंबाई 12.70 कि.मी. लागत 19.49 करोड़ का लोकार्पण एवं 10 लाख की लागत से मरार माली समाज सामुदायिक भवन लामता में शेड निर्माण कार्य हेतु भूमि पूजन किया जावेगा। मंत्री श्री कावरे ने कहा कि लामता क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर बकाया नहीं रहेगी। मै लामता को शहर बनना चाहता हूं।

एक शहर में जो सुविधा होनी चाहिए उन सुविधाओं को लामता में लाने का प्रयास कर रहे हैं। उसी क्रम में हमने यहां लामता कॉलेज में एमए एमएससी की कक्षाएं प्रारंभ करवाई। नवीन सर्व सुविधायुक्त भवन की सौगात दी। लामता को तहसील बनाया जा रहा है। बैंक के लिए भवन की व्यवस्था की गई है, शहर जैसी स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त हो सके इसलिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन किया जा रहा है।

रेलवे रैक पॉइंट बनाने हेतु प्रयास जारी है। लामता में अच्छा गार्डन हो शॉपिंग कंपलेक्स शो सुव्यवस्थित बस स्टैंड हो। नाली और सड़के आधुनिक हो  इसके लिए प्लान तैयार किया जा रहा है। मैं पुराने मठ मंदिरों का भी जीर्णोदर करना चाहता हूं उसे दिशा में भी हम स्थानी लोगों के साथ बैठकर आपस में विचार विमर्श कर प्लान तैयार कर रहे हैं। हमारा लामता स्वच्छ सुंदर हो इसकी लगातार चिंता मेरे द्वारा की जाती है। मेरा विधानसभा क्षेत्र परसवाड़ा मेरा परिवार है और अपने परिवार की सुख समृद्धि और प्रगति की चिंता करना मेरा कर्तव्य है।



Subscribe to our Newsletter