अवैध परिवहन में लगे 21 वाहन को खनिज विभाग ने किए जब्त

Mar 22, 2025

* वित्तीय वर्ष समाप्ति से पहले एक्शन मोड पर उड़नदस्ता

* खनिज तस्करों में मचा हुआ हैं हड़कंप

कोरबा कोरबा जिले में खनिज विभाग ने खनिजों के अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। उनके द्वारा 3 दिन में ही खनिज विभाग ने परिवहन में लगे 21 वाहन को अवैध मानकर जब्ती की कार्यवाही की है।

        जानकारी के अनुसार शहरी क्षेत्र में खनिज विभाग की उड़नदस्ता टीम निगरानी करते हुए कार्यवाही करती है, लेकिन आउटर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीम कभी-कभार पहुंच पाती है। इसलिए उक्त क्षेत्रों में खनिज तस्कर ज्यादा सक्रिय रहते हैं। वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले कोरबा जिला कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर खनिज विभाग ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया हैं। 

        इसके तहत सहायक खनिज अधिकारी उत्तम खुंटे के मार्गदर्शन में खनिज निरीक्षक खिलावन कुमार के नेतृत्व में खनिज विभाग की उड़नदस्ता टीम खनिजों के अवैध खनन, परिवहन, भंडारण की रोकथाम के लिए जांच कार्यवाही कर रही है। जिसमे 3 दिन के अंदर ही टीम ने सीतामणी, उरगा, तरदा, कोरबा, कटघोरा, दीपका, हरदीबाजार सहित अन्य क्षेत्र में पहुंच रेत के अवैध परिवहन में लगे 11 ट्रैक्टर, मिट्टी ईंट के अवैध परिवहन करते 2 ट्रैक्टर, गिट्टी का अवैध परिवहन करते 3 हाइवा सहित 21 वाहन को पकड़कर जब्त किया। ऐसे वाहनों को कटघोरा व उरगा के खनिज नाका के अलावा सिटी कोतवाली, सिविल लाइन थाना, कटघोरा थाना परिसर में में सुरक्षार्थ खड़ा कराया है। खनिज विभाग के इस अभियान से खनिज तस्करों में हड़कंप मच गया है। सहायक खनिज अधिकारी उत्तमम खुटे ने बताया की अभियान लगातार जारी रहेगा।


Subscribe to our Newsletter