महापौर श्रीमती राय ने किया जरी-जरदोजी पोशाक प्रदर्शनी का उद्घाटन
Oct 06, 2023
भोपाल । महापौर श्रीमती मालती राय ने मृगनयनी एम्पोरियम खादी कबीरा में जरी-जरदोजी पोशाक प्रदर्शनी का फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया।
महापौर श्रीमती मालती राय ने जरी-जरदोजी प्रदर्शनी का गुरूवार को उद्घाटन किया एवं यहां प्रदर्शित विभिन्न जरी-जरदोजी वस्त्रों का भी अवलोकन किया और जरी-जरदोजी कला के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की। महापौर श्रीमती राय ने प्रदर्शित वस्त्रों की सराहना की।