महापौर श्रीमती मालती राय ने तुलसी जयंती समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीरामकथा का किया शुभारंभ
Jul 29, 2025
भोपाल। महापौर श्रीमती मालती राय ने तुलसी जयंती समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीरामकथा का शुभारंभ किया।
महापौर श्रीमती मालती राय ने सोमवार को राजधानी के मानस भवन में तुलसी जयंती के उपलक्ष्य में प्रसिद्ध कथावाचक दीदी मंदाकिनी रामकिंकर जी के मुखारविंद से होने वाली श्रीराम कथा का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। महापौर श्रीमती राय ने दीदी मंदाकिनी रामकिंकर का स्वागत किया एवं श्रीरामकथा का श्रवण लाभ भी लिया। इस अवसर पर पूर्व सांसद रधुनंदन शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित थे।