एक यूनिट ब्लड से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है: योगी

लखनऊ । यूपी के सीएम योगी ने लखनऊ में आईएसबीटीआई, ट्रांसकॉन 2023 के 48वें वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2023 तक सेवा पखवाड़ा का आयोजन हुआ, जिसमें रक्तदान-महादान कार्यक्रम में लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। सीएम ने कहा कि एक यूनिट ब्लड से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में यूपी सरकार ने बेहतर काम करके दिखाया है जो एक मिसाल है।

उन्होंने कहा कि आज भी देश के अस्पताल में ब्लड की कमी है। ये सिर्फ जागरूकता की कमी से है हम रक्तदान के बारे में आज भी लोगों को जागरूक नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम आज टेक्नोलॉजी से हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। केजीएमयू देश के पुराने चिकित्तसा संस्थानों में से एक है जहां  4 हजार बेड हैं। सीएम ने कहा कि केजीएमयू ओपीडी में जितने मरीजो का इलाज होता है उतनी कितने छोटे देशों की आवादी होगी। उन्होंने कहा कि एक डॉक्टर बोलता है तो उसकी बात को गंभीरता से लोग सुनते हैं।

कही न कही जागरुता के की कमी है। सीएम योगी ने कहा कि हम अंग दान करके किसी का जीवन बचा सकते हैं इसके बारे में भी जागरुकता की जरुत है। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई है हमरी संवेदनाए उसके साथ हैं लेकिन उसके किसी अंग का उपयोग करके हम किसी की जान बचा सकते हैं। इस दिशा में हमे काम करने की जारुरत है। किसी व्यक्ति के शरीर का कोई अंग दान करना अंगदान कहलाता है। यह अंग किसी दूसरे व्यक्ति के शरीर में ट्रांसप्लांट किया जाता है। इसके लिए डोनर के शरीर से दान किए गए अंग को ऑपरेशन के द्वारा निकाला जाता है। शरीर के अंगों के अलावा ऊतकों को भी दान कर सकते हैं। शरीर के अंगों में यकृत, गुर्दे, अग्नाशय, हृदय,फेफड़े और आंत का दान किया जाता है। शरीर के ऊतकों में कॉर्निया, हड्डी, त्वचा, हृदय वाल्व, रक्त वाहिकाएं, नस, कण्डरा और कुछ अन्य ऊतकों को भी दान कर सकते हैं।



Subscribe to our Newsletter