पूर्व प्रधानमंत्री किशिदा पर हमले के दोषी शख्स को 10 साल की सजा

टोक्यो । जापान के पूर्व प्रधानमंत्री फोमियो किशिदा पर हमले के दोषी शख्स को 10 साल की सजा सुनाई गई है। वाकायामा जिला अदालत ने सजा का ऐलान किया। हमलावर का नाम रयूजी किमुरा (25) है। 

दरअसल 15 अप्रैल 2023 को वाकायामा शहर में एक चुनावी रैली के दौरान किशिदा पर एक स्मोक बम फेंका था। इस हमले में किशिदा बच गए थे, लेकिन 2 अन्य लोग घायल हुए थे। किमुरा को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार किया था। उसके बैग से एक चाकू भी बरामद किया गया था। फरवरी की शुरुआत में मुकदमे की सुनवाई के दौरान, किमुरा ने हत्या की कोशिश के आरोप से इंकार किया था। आरोपी ने दावा किया कि उसका इरादा किशिदा को मारने का नहीं था।




Subscribe to our Newsletter