MP में किसानों के हित में बड़ा कदम: मोहन कैबिनेट ने 100 करोड़ की 'कवच योजना' को दी मंजूरी, हजारों डिफाल्टर किसानों को मिलेगा लाभ

Aug 04, 2026

 भोपाल।  मोहन कैबिनेट ने किसानों के लिए 100 करोड़ की 'कवच योजना' को मंजूरी दी, जिससे हजारों डिफाल्टर किसानों को राहत मिलेगी। बैठक में एआई शिक्षा के लिए 'मिशन बुनियाद', उत्कृष्ट प्राचार्यों को सम्मान निधि और 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान' जैसे कई अहम फैसले भी लिए गए।

  1. किसानों के लिए 100 करोड़ की 'कवच योजना' स्वीकृत।

  2. एआई शिक्षा हेतु 'मिशन बुनियाद' 8 जिलों में शुरू।

  3. 100% रिजल्ट वाले प्राचार्यों को 1 लाख सम्मान निधि।


डिजिटल डेस्क, भोपाल। मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में किसानों और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े कई अहम फैसलों को मंजूरी दी गई।

बैठक में प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (PACS) के डिफाल्टर किसानों को राहत देने के लिए 'कवच योजना' को स्वीकृति दी गई है। सरकार का दावा है कि योजना से करीब 5 हजार किसान सीधे लाभान्वित होंगे।

सहकारी समितियों के ऋण खातों में हुई अनियमितताओं के कारण प्रभावित किसानों को राहत देने के उद्देश्य से यह योजना लाई गई है। सरकार का कहना है कि ऐसे मामलों में किसानों को किसी तरह का नुकसान न उठाना पड़े, इसी उद्देश्य से 'कवच योजना' लागू की जा रही है।












Subscribe to our Newsletter