महिला मोर्चा भोपाल के 85 वार्डो में आज एक साथ करेगा पौधारोपण-रविन्द्र यति
Jul 22, 2025
हरे रंग के परिधान में नजर आएंगे सभी नेतागण
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के भोपाल जिला अध्यक्ष रविंद्र यति ने बताया कि महिला मोर्चा जिला भोपाल द्वारा एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत हरियाली अमावस्या के अवसर पर 22 जुलाई को प्रातः 10:00 बजे भोपाल के सभी 85 वार्डो में एक साथ पौधारोपण किया जाएगा। जिसमें मोर्चा पदाधिकारी एवं अन्य नेतागण हरे परिधान में रहेंगे।
भोपाल जिला अध्यक्ष रविंद्र यति ने बताया कि हरियाली अमावस्या के अवसर पर भोपाल के प्रत्येक वार्ड में 10 पौधे लगाए जाएंगे।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमति सीमा सिंह, महापौर श्रीमति मालती राय सहित महिला पार्षदगण, मोर्चा पदाधिकारी, कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।