अजमेर में बनेगा महर्षि दयानंद पैनोरामा
Dec 15, 2025
जयपुर । महर्षि दयानंद सरस्वती की निर्वाण स्थली अजमेर में अब दयानंद पैनोरमा बनेगा। इसे देखकर यहां आने वाले लोग महर्षि के महान जीवन से प्रेरणा ले सकेंगे।
विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने राजस्थान आर्य प्रतिनिधि सभा के अजमेर स्थित ऋषि उद्यान में आयोजित सम्मेलन में यह घोषणा की। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वे प्रयास करेंगे कि आगामी बजट में ही दयानंद पैनोरामा के प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाए।
देवनानी ने कहा कि सामाजिक जागृति में महर्षि दयानंद और आर्य समाज का बहुत बड़ा योगदान है। देवनानी ने कहा कि राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने के लिए कई बड़े काम किए हैं।
इनमें केईएम का नाम बदलकर महर्षि दयानंद विश्रांति गृह करना, खादिम का नाम अजयमेरु करना शामिल है। सम्राट पृथ्वीराज चौहान के तारागढ़ पर बड़ी संख्या में अतिक्रमण हटाए गए हैं। इसे अब पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।