मध्यप्रदेश : वोट चोरी पर चुनाव आयोग संज्ञान ले - माकपा

Aug 20, 2025

भोपाल।मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष द्वारा 2023 के विधानसभा चुनावों में वोट चोरी के लगाए गए आरोप गंभीर हैं। जिस प्रकार उन्होने तथ्यों सहित ब्यौरेवार मध्यप्रदेश में फर्जी मतदाताओं को भर कर जनादेश का अपहरण करने की साजिश को उजागर किया है, उससे साबित हो जाता है कि यह वोट चोरी का यह खेल बैंगलोर या महाराष्ट्र में ही नहीं, मध्यप्रदेश में भी बड़े पैमाने पर हुआ है।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने उक्त बयान जारी करते हुए कहा है कि इस गंभीर आरोप का चुनाव आयोग को संज्ञान लेना चाहिए और जिन सीटों पर यह खेल हुआ है, उन्हें अब चुनाव आयोग को ही उजागर करना चाहिए और यह भी बताना चाहिए कि इस पूरे षडय़ंत्र के पीछे कौन कौन ताकतें और व्यक्ति हैं। माकपा शीघ्र ही इस संबंध में चुनाव आयोग से भी मुलाकात करेगी। 


Subscribe to our Newsletter