बंदूक की नोक पर अभिनेत्री के घर लाखों की लूटपाट
Oct 16, 2023
मुंबई, । बॉलीवुड अभिनेत्री निकिता रावल को उनके ही घर के एक कर्मचारी ने बंदूक की नोक पर लूट लिया। खबर है कि गर्दन पर पिस्तौल रखकर लुटेरों ने निकिता के गहने और साढ़े तीन लाख रुपये की नकदी लूट ली। लूटेरों में से एक निकिता के घर पर काम करने वाला नौकर बताया जा रहा है। उसने गिरोह के कुछ अन्य सदस्यों के साथ योजना बनाई थी।
उसने यह चाल तब चली जब घर में कोई नहीं था. लेकिन हैरानी की बात ये है कि निकिता के साथ लूटपाट की वारदात दूसरी बार हुई है. इसलिए निकिता बहुत डरी हुई है. इससे पहले दो साल पूर्व उनसे बंदूक की नोक पर 7 लाख रुपये की लूट की गई थी. अब निकिता ने मुंबई के मलाड बांगुर नगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। निकिता ने कहा कि उन्होंने एफआईआर दर्ज करा दी है और दोषियों को गिरफ्तार करने और उनके पैसे और आभूषण बरामद करने के लिए आगे की जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि मैं हैरान हूं।
मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मेरे घर के किसी कर्मचारी ने ऐसा किया है। यह बहुत परेशान करने वाली बात है कि लोग पहले भरोसा हासिल करते हैं और फिर उसका इस तरह दुरुपयोग करते हैं। उन लूटेरों ने मेरे साढ़े तीन लाख रुपये और सारे गहने लूट लिए। इतनी मेहनत से इकट्ठा किया था सभी लूट लिया.