
चीन में फिर लगेगा लॉकडाउन, सरकार ने बंद किए सभी दफ्तर
Jan 28, 2025
-नए साल का जश्न मनाने एक हफ्ते की सार्वजनिक छुट्टी घोषित
बीजिंग,। दुनिया कोरोना के संकट से उबर चुकी है और खुली हवा में सांस ले रही हैं। अब फिर चीन में लॉकडाउन लगाया जा रहा है, लेकिन कोरोना काल के लॉकडाउन और मौजूदा लॉकडाउन में जमीन आसमान का अंतर है। आज चीज में जश्न मनाने के लिए करीब एक हफ्ते के लिए सार्वजनिक छुट्टियां दी गई हैं। दरअसल, चीन में नया वर्ष शुरू होने जा रहा है।
चीन के कैलेंडर के मुताबिक 29 जनवरी से इसकी शुरुआत होगी। इस नए साल पर पूरे चीन में जश्न मनाया जाता है। इसे स्प्रींग फेस्टिवल (वसंत उत्सव) कहा जाता है। इसके लिए सरकार ने पूरे चीन में 28 जनवरी से 4 फरवरी 2025 तक सभी दफ्तर बंद करने का आदेश दिया है। यह उत्सव न केवल चीन बल्कि पूरे पूर्वी एशिया में मनाया जाने वाला महत्वपूर्ण त्योहार है। यह 15 दिनों तक चलता है। इसमें लाइव परेड और परिवारों के मिलने जैसी सदियों पुरानी परंपराएं शामिल हैं।
2025 में इस साल की शुरुआत 29 जनवरी, बुधवार से होगी। उत्सव 12 फरवरी को समाप्त होगा। चीन का यह नया साल वहां की राशि (जोडियक) से संबंधित है। चीन ने 2025 को सर्प वर्ष के रूप में मनाने का फैसला किया है। चीन के राशि चक्र में सर्प राशि छठे स्थान पर है। यह समझदारी, सुंदरता और भावना का प्रतीक है। सर्प वर्ष में जन्मे लोग आमतौर पर समझदार, आत्मनिर्भर और चुनौतियों को पार करने वाले होते हैं।
आज भी चीन के नए साल पर लाल रंग की सजावट, पटाखे और शोर-शराबे का चलन है। यह बुरी आत्माओं को भगाने और आने वाले साल में शुभता लाने का प्रतीक हैं। चीन नया साल एक पारिवारिक उत्सव होता है। तमाम लोग परिवार के साथ समय बिताते हैं। इस त्योहार का प्रमुख आकर्षण पूरे परिवार का एक साथ रात्रिभोज करना है। लोग खूब डांस करते हैं। खुशी मनाते हैं।