अयोध्या की तरह गुजरात के इस नए मंदिर में लगेगा 4000 किलो का विशाल घंटा

Feb 06, 2024

अहमदाबाद | गिर सोमनाथ जिले के तालाला में 10 करोड़ की लागत से नवनिर्मित श्रीबाई धाम के मंदिर में अयोध्या के राम मंदिर की भांति विशाल घंटा लगाया जाएगा| श्रीबाई धाम केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के प्रजापति समाज का आराध्य धर्मस्थान है| इस मंदिर में 4000 किलो का विशाल घंटा लगाया जाएगा जो आज गिर सोमनाथ पहुंच चुका है|

गिर सोमनाथ में इस घंटे का प्रजापति समाज द्वारा भव्य स्वागत किया गया| गौर करनेवाली बात यह है कि इस घंटे का निर्माण उसी राजकोट में किया गया है जहां अयोध्या के राम मंदिर का घंटा बनाया गया था| वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड में इस घंटे का स्थान मिल चुका है| यह घंटे पंचधातु से बनाया गया है| जिसमें गुजरात समेत बाहर के राज्यों से सोना, चांदी, तांबा, पितल और कांसे का उपयोग किया गया है| राजकोट में बने इस घंटे को विशेष रथ के जरिए तलाला पहुंचाया गया है| आगामी तीन दिवसीय नूतन मंदिर का लोकार्पण के मौके पर इस घंटे को धर्मस्थल पर लगाया जाएगा| तीन दिवसीय महोत्सव के दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री समेत साधु-संत उपस्थित रहेंगे|


Subscribe to our Newsletter