बीता सप्ताह शेयर बाजार के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा
Jan 06, 2024
- सेंसेक्स 178 अंकों की बढ़त के साथ 72,026 पर बंद
- निफ्टी 52 अंकों की मजबूती के साथ 21,710 पर बंद
मुंबई वैश्विक बाजारों से मिलेजुले संकेतों की वजह से घरेलू शेयर बाजार में बीते सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा कारोबार देखा गया। सोमवार और बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ तो हुई लेकिन बाद में बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं मंगलवार को बाजार में गिरावट रही तो गुरुवार और शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी दर्ज की गई। शेयर बाजार के पूरे सप्ताह के कारोबार पर नजर डालें तो भारतीय शेयर बाजार 2024 के पहले दिन सोमवार को गिरावट के साथ खुले।
बीएसई सेंसेक्स 155 अंक की गिरावट के साथ 72,085 पर खुला और 31.68 अंकों की बढ़त के साथ 72,271.94 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 50 अंकों की गिरावट के साथ 21,694 पर खुला और 10.50 अंकों की मजबूती के साथ 21,741.90 पर बंद हुआ। मंगलवार को प्रमुख भारतीय शेयर सूचकांक मामूली गिरावट के साथ खुले। बीएसई सेंसेक्स 127 अंक की गिरावट के साथ 72,144 पर खुला और 379.46 अंकों की गिरावट के साथ 71,892.48 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 18 अंक की गिरावट के साथ 21,723 पर खुला और 76.11 अंक फिसलकर 21,665.80 पर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में गिरावट के बाद भारतीय बेंचमार्क शेयर सूचकांक बुधवार को लगातार दूसरे सत्र में गिरावट के साथ खुले। बीएसई सेंसेक्स 203 अंक की गिरावट के साथ 71,689 के स्तर पर खुला और 535.88 अंकों की बढ़त के साथ 71,356.60 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 51 अंकों की गिरावट के साथ 21,614 के स्तर पर खुला और 148.46 अंक टूट कर 21,517.35 पर बंद हुआ। शेयर बाजार में हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को हरे निशान पर शुरुआत हुई। इस दौरान सेंसेक्स 300 अंकों की बढ़त के साथ 71,700 पर खुला और 490.97 अंकों की बढ़त के साथ 71,847.57 के लेवल पर बंद हुआ। निफ्टी 80 अंकों की मजबूती के साथ 21,600 के लेवल पर खुला और 141.25 अंकों की बढ़त के साथ 21,658.60 पर बंद हुआ। अगले सप्ताह से शुरू होने वाले तिमाही परिणामों से पहले बैंकिंग, वाहन, ऊर्जा और आईटी शेयरों की अगुवाई में भारतीय शेयर सूचकांक शुक्रवार को लगातार दूसरे सत्र में बीएसई सेंसेक्स 277 अंक की बढ़त के साथ 72,125 पर खुला और 178.58 अंकों की बढ़त के साथ 72,026.15 अंकों पर बंद हुआ। निफ्टी 89 अंकों की तेजी के साथ 21,748 पर खुला और 52.21 अंकों की मजबूती के साथ 21,710.80 पर बंद हुआ।