20 हजार करोड़ के घोटाले को लेकर किरीट सोमैया की जनहित याचिका, उद्धव ठाकरे पर लगे गंभीर आरोप

मुंबई, । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने उद्धव ठाकरे सरकार के दौरान फ्लैटों का मुद्दा उठाया है. सोमैया ने कहा कि उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर कर 35 हजार फ्लैट्स के प्रोजेक्ट में 20 हजार करोड़ रूपये के घोटाले करने की साजिश रचने की बात कही है. किरीट सोमैया ने कहा कि उद्धव ठाकरे सरकार ने मार्च 2022 में मुंबई में 35 हजार प्रोजेक्ट प्रभावित फ्लैट बनाने का ठेका दिया था. बिल्डरों शाहिद बलबा और अतुल चोरडिया को 6 ठेके दिए गए।

इनमें से एक परियोजना मुलुंड ईस्ट केलकर कॉलेज के पास और दूसरी कांजुरमार्ग में चांदनी बोरी में होने वाली थी। वहीं प्रभादेवी, जुहू और मलाड में भी ऐसी योजना थी। बिल्डर्स ने इस प्रोजेक्ट के जरिए 20 हजार करोड़ लूटने की साजिश रची थी. इसे 20 हजार करोड़ रूपये का घोटाला बताते हुए सोमैया ने इसके खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की है. सोमैया ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को मुलुंड परियोजना रोकनी चाहिए, उद्धव ठाकरे की साजिश को रोकना होगा. मैंने इस मामले में प्रतिवादी के रूप में महाराष्ट्र सरकार का भी नाम लिया है।

सभी घोटालों पर मुंबई महानगरपालिका के आयुक्त इकबाल सिंह चहल के हस्ताक्षर हैं। उन्होंने मांग की कि एसआईटी नियुक्त होने तक उन्हें पद से हटाया जाए.



Subscribe to our Newsletter