किंजल हाइपरसोनिक मिसाइलों से किया हमला.....20 लोगों की मौत
Jul 09, 2024
कीव । यूक्रेन की वायु सेना ने कहा कि रूसी सेना ने सोमवार को यूक्रेनी ठिकानों पर कई बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलें दागीं। कीव शहर के विभिन्न हिस्सों से धुआं उठता देखा गया। यूक्रेन के आंतरिक मंत्रालय ने बताया कि इस रूसी हमले में 20 लोगों की मौत हुई, और लगभग 50 लोग घायल हैं।
वायुसेना ने बताया कि हमले में किंजल हाइपरसोनिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया, जो कि रूस के सबसे उन्नत हथियारों में से एक है। किंजल ध्वनि की गति से 10 गुना अधिक गति से उड़ता है, इस रोकना मुश्किल हो जाता है। रूसी मिसाइल हमले ने कीव के बच्चों के अस्पताल को निशाना बनाया है और अधिकारियों का कहना है कि वे क्षति का आकलन कर रहे हैं।
कीव प्रशासन ने बताया कि कीव के सोलोमिंस्की, द्निप्रोव्स्की और होलोसिव्स्की जिलों में संभवतः मिसाइलों के गिरने से मलबा गिर गया, जिससे आग लग गई। कीव के कई इलाकों से धुआं उठ रहा था।