गुरु नानक देव की 554वीं जयंती पर सजा कीतर्न दरबार
Nov 27, 2023
जयपुर । सिक्ख समाज ब्यावर की ओर से आज सिक्ख धर्म के प्रथम गुरु नानक देव की 554वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई.गुरू पर्व के अवसर पर स्थानीय गुरुद्वारा साहिब में दिनभर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.गुरु पर्व की पूर्व संध्या पर कीर्तन दरबार सजाया। लुधियाना से आईं बीबी सिमरन कौर ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया. श्री गुरुनानक सत्संग सभा के प्रधान साहिब सिंह ने बताया कि सुबह 10 बजे अखंड पाठ साहिब की समाप्ति हुई।
दोपहर में कीर्तन का दीवान सजाया गया जिसके तहत गुरु के आगे मत्था टेककर अरदास की गई. इसके बाद विशाल लंगर का आयोजन किया गया.जिसमें अमीर-गरीब हर वर्ग के लोग जात-पात का भेद भुलाकर एक पंगत में बैठकर प्रभुप्रसाद ग्रहण किया जयंती पर्व के तहत फेरी निकाली गई। यह फेरी चांग चितार रोड स्थित सतगुरु कॉलोनी से प्रारंभ होकर गुरुद्वारा साहिब पहुंची गुरु पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा परिसर को सतरंगी रोशनी से आकर्षक रूप में सजाया है. सिख धर्म के प्रति आस्था रखने वालों में खुशी की लहर छाई है. गौरतलब है कि हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुरुनानक देव जयंती मनाई जाती है।