वर्धा में जुनिपर ग्रीन एनर्जी ने 43 मेगावाट सौर क्षमता जोड़ी

Jul 22, 2025

नई दिल्ली । जुनिपर ग्रीन एनर्जी ने मंगलवार को महाराष्ट्र के वर्धा स्थित अपनी परियोजना में 43 मेगावाट अतिरिक्त सौर क्षमता जोड़ने की घोषणा की। यह विस्तार 129 मेगावाट की हाइब्रिड विद्युत परियोजना का हिस्सा है, जिसकी कुल सौर क्षमता अब 103 मेगावाट तक पहुंच चुकी है। कंपनी अपनी अनुषंगी संस्था, जुनिपर ग्रीन पावर फाइव प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड को बिजली की आपूर्ति कर रही है।

जुनिपर ग्रीन एनर्जी के एक व‎रिष्ठ अ‎धिकारी ने कहा कि यह उपलब्धि भारत की स्वच्छ ऊर्जा आवश्यकताओं में कंपनी के योगदान को दर्शाती है। जुनिपर ग्रीन एनर्जी भारत की एक अग्रणी स्वतंत्र नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादक कंपनी है, जो सौर, पवन और हाइब्रिड परियोजनाओं के विकास, निर्माण और संचालन पर केंद्रित है। यह विस्तार राज्य की ऊर्जा जरूरतों को हरित विकल्पों से पूरा करने में मदद करेगा।


Subscribe to our Newsletter