जेएसडब्ल्यू और एमजी ‎मिलकर करेंगे 5,000 करोड़ का निवेश

Mar 21, 2024

- दोनों कंप‎नियां हर 3 से 6 महीने में देसी बाजार में उतारेगी नई कार

नई ‎‎दिल्ली। जेएसडब्ल्यू समूह ने चीन की नामी वाहन कंपनी एसएआईसी मोटर के साथ मिलकर साझा उपक्रम बनाने की घोषणा की है, जिसके तहत हर 3 से 6 महीने में एक नई कार देसी बाजार में उतारी जाएगी। साझे उपक्रम का नाम जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया है, जिसमें जेएसडब्ल्यू समूह की 35 फीसदी हिस्सेदारी है। एमजी मोटर इंडिया का स्वामित्व एसएआईसी मोटर के ही पास है। साझे उपक्रम वाली कंपनी नए ईंधन और पेट्रोल, डीजल से चलने वाले वाहनों के विकास पर 5,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी। दोनों साझेदार भारत और निर्यात बाजार के लिए वाहन बनाएंगे। कंपनी की योजना सालाना उत्पादन को 1 लाख कार से बढ़ाकर 3 लाख कार तक ले जाने की भी है।

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया की आगे की योजना बताते हुए एमजी मोटर इंडिया के एक व‎रिष्ठ अ‎धिकारी ने कहा कि साझे उपक्रम वाली कंपनी इस साल सितंबर से हर तीन से छह महीने में एक नई कार पेश करेगी। कंपनी प्रीमियम वाहन श्रेणी में उतरेगी और प्लग-इन हाइब्रिड वाहन भी भारतीय बाजार में लाएगी। जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के संचालन समिति के एक सदस्य ने कहा कि भारत के वाहन बाजार में वृद्धि का जोरदार मौका है। 2023 में करीब 40 लाख वाहन बिके थे, जो आंकड़ा चार साल में ही 1 करोड़ तक जा सकता है। उन्होंने कहा ‎कि भारत का सकल घरेलू उत्पादन फिलहाल 4 लाख करोड़ का है, जहां चीन 2005 में पहुंच चुका था। उस साल चीन में करीब 40 लाख यात्री वाहन बिके थे और 2023 में बिक्री का आंकड़ा करीब 2.5 करोड़ रहा। इनमें से करीब 80 लाख इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) ही थे।



Subscribe to our Newsletter