ओलंपिक पदक तालिका में नंबर एक पर है जापान , चीन दूसरे वह फ्रांस तीसरे नंबर पर

भारत 33 वें स्थान पर खिसका 

पेरिस । पेरिस ओलंपिक में जापान पहले स्थान पर चल रहा है जबकि चीन दूसरे स्थान पर है। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया पहुंच गया है। मेजबान फ्रांस चौथे नंबर पर खिसक गया है। दक्षिण कोरिया पांचवें जबकि भारत दो कांस्य के साथ ही अब तक 33वें स्थान पर है।

जापान  ने अब तक 7 स्वर्ण , 2 रजत और 4 कांस्य के साथ ही कुल 13 पदक जीते हैं। वहीं चीन के 6 स्वर्ण इतने ही रजत ओर दो कांस्य के साथ ही कुल 14 पदक हैं। ऑस्ट्रेलिया के 6 स्वर्ण, 4 रजत ओर एक कांस्य के साथ ही 11 पदक है। वहीं मेजबान फ्रांस के 5 स्वर्ण , 9 सिल्वर और 4 कांस्य के साथ ही कुल 18 पदक हैं। वहीं भारत अपने पहले कांस्य के बाद 26 जबकि दूसरे के बाद 33वें स्थान पर फिसल गया है। 

पदक तालिका :

1) जापान, कुल 13 (7 स्वर्ण, 2 रजत और 4 कांस्य)

2) चीन, कुल 14 (6 स्वर्ण, 6 रजत और 2 कांस्य)

3) ऑस्ट्रेलिया, कुल 11 (6 स्वर्ण, 4 रजत और 1 कांस्य)

4) फ्रांस, कुल 18 (5 स्वर्ण, 9 रजत और 4 कांस्य)

5) दक्षिण कोरिया, कुल 11 (5 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य)। 



Subscribe to our Newsletter