इजरायल के वॉर कैबिनेट मंत्री का इस्तीफा, नए चुनाव कराने का आह्वान

बोले-पीएम नेतन्याहू अपने राजनीतिक लाभ को दे रहे प्राथमिकता

यरूशलेम,। हमास-इजराइल के बीच महीनों से युद्ध जारी है। इसमें इजराइली हमलें में हजारों बेकसूर फिलीस्तिनियों की मौत हो चुकी है। इसी बीच इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को झटका लगा है उनके वॉर कैबिनेट मंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और नेतन्याहू से देश में नए चुनाव कराने का आह्वान किया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इजरायल के वॉर कैबिनेट मंत्री बेनी गैंट्ज़ सरकार से इस्तीफा देने की घोषणा के बाद  इजराइली पीएम नेतन्याहू ने एक बयान जारी कर कहा कि इजरायल कई मोर्चे पर अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। बेनी, यह छोड़ कर भागने का समय नहीं है।

रिपोर्ट के मुताबिक बेनी गैंट्ज़ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू पर आरोप लगाया कि वह अपने राजनीतिक लाभ को ज्यादा प्राथमिकता दे रहे हैं, युद्धविराम समझौते पर नहीं सोच रहे और न ही समझौता करने आगे बढ़ रहे हैं, जिससे हमास के कब्जे में करीब 100 बंधकों की रिहाई नहीं हो पा रही है। गैंट्ज़ ने रविवार को कहा कि नेतन्याहू हमें जीत की ओर बढ़ने से रोक रहे हैं। राजनीतिक विचारों के कारण निर्णय लेने में वी पीछे हैं। नेतन्याहू की सरकार के खिलाफ बढ़ते जन विरोध को देखते हुए, गैंट्ज़ ने कहा कि आने वाली सर्दियों में देश में नए चुनाव कराए जाना चाहिए।

उन्होंने नेतन्याहू से चुनाव की तिथि तय करने का आग्रह किया है। बेनी ने कहा कि हमारे लोगों को अलग-थलग न होने दें। नेतन्याहू की दक्षिणपंथी गठबंधन सरकार से समर्थन वापस लेने के गैंट्ज़ के फैसले के बाद अब सरकार में रूढ़िवादी मंत्री ही बचे हैं जो गाजा पट्टी पर फिर से कब्जा करने और वहां इजरायली बस्ती का विस्तार करने की वकालत करते हैं। गैंट्ज़ ने इस्तीफे से पहले मई में दक्षिणपंथी प्रधानमंत्री को अल्टीमेटम दिया था, जिसमें उन्होंने मांग की थी कि नेतन्याहू गाजा के लिए एक स्पष्ट रणनीति बनाएं, और युद्धविराम समझौते पर सहमत हों ताकि बंधकों की रिहाई हो सके।


Subscribe to our Newsletter