इस्लामी माह रबीउस सानी 17 अक्टूबर से शुरू होगा

Oct 16, 2023

भोपाल । आल इण्डिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हज़रत पीरज़ादा डाॅ. औसाफ़ शाहमीर खुर्रम मियाँ चिश्ती ने बताया कि इस्लामी कैलेण्डर वर्ष 1445 का चौथा माह रबीउस सानी का पवित्र महीना अब कल से शुरू होगा। आज 29 वाँ चाँद नज़र नहीं आया है इस लिहाज़ से आग़ामी 17अक्टूबर 2023 को माह रबीउस सानी की 01 तारीख होगी और 27अक्टूबर 2023 बरोज़ जुमा को ग्यारहवीं शरीफ जशने गौस ऐ आज़म का पवित्र त्यौहार मनाया जायेगा और देश भर में मस्जिदों, इमामबाड़ों, जमातख़ानों, दरग़ाहों,खानकाहों, मदरसों ,मकतबों में मज़हबी इबादतें, ज़िकर ईलाही की मजलिसें, रूहानी मेहफिलें , नियाज़ दरूद फ़ातेेहा, सार्वजनिक लंगर भण्डारे भी शुरू होंगे। इसी तरह परम्परागत ग्यारहवीं शरीफ के सभी कार्यक्रम होंगे इन सभी धार्मिक कार्यक्रमों में सरकारी गाईड का भी पालन किया जायेगा। 

 देश के सभी ज़िलों में आॅल इण्डिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी की ज़िला इकाईयों के तत्वावधान में ग्यारहवीं शरीफ के परम्परागत सभी धार्मिक कार्यक्रम गंगा जमुनी संस्कृति के तहत सभी नागरिकों के आपसी समन्वय से सद्भावनापूर्वक सम्पन्न होंगे।


Subscribe to our Newsletter