काउंटी क्रिकेट में इशान ने पहले ही मैच में लगाया अर्धशतक

नॉटिंघम । भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन आजकल इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं। यहां इशान ने नॉटिंघमशायर की ओर से खेलते हुए अपने पहले ही मैच में यार्कशायर के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। इशान ने केवल 98 गेंदों में 12 चौके और एक छक्का लगाकर 87 रन बनाए। इस बल्लेबाज ने 88.77 के स्ट्राइक रेट से रन बनाये। 

किशन ने नॉटिंघमशायर के लिए दो काउंटी चैंपियनशिप मुकाबलों के लिए करार किया है। इसने वह ट्रेंट ब्रिज में यॉर्कशायर और टॉन्टन में समरसेट के खिलाफ चैंपियनशिप मुकाबलों के लिए चयन के योग्य बने हैं। उन्हें काइल वेरिन के बाहर होने के कारण टीम में शामिल किया गया है। 

इशान ने अब के अपने करियर में भारतीय टीम की ओर से दो टेस्ट खेले हैं, जिसमें उन्होंने तीन पारियों में एक अर्धशतक की सहायता से 78 रन बनाए हैं। एकदिवसीय में वह खासे सफल रहे हैं। इसमें उन्होंने 27 मैचों की 24 पारियों में 42.40 की औसत और 102.19 की स्ट्राइक रेट से एक शतक और 7 अर्द्धशतक और 210 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ 933 रन बनाए हैं। भारतीय टीम की ओर से 32 टी20आई में उन्होंने 25.67 की औसत, 124.37 की स्ट्राइक रेट से छह अर्धशतक और 89 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ 796 रन बनाए हैं। इस साल हुए आईपीएल में वह पहले मैच के अलाव अन्य सभी मैचों में विफल रहे थे। 


Subscribe to our Newsletter