पिच क्यूरेटर के गंभीर और सहयोग स्टाफ को रोकने पर भड़के इरफान पठान

मैदान का निरीक्षण करने गया था भारतीय दल 

लंदन । पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने कहा है कि जिस प्रकार से भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर और सहयोगी स्टाफ को ओवल के पिच क्यूरेटर ली फॉर्टिस ने रोकने का प्रयास किया। उससे साफ है कि मेजबान अभी तक औपनिवेशिक युग में जी रहे हैं। पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने गंभीर और फॉर्टिस विवाद पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एक अंग्रेज कोच मैदान का निरीक्षण करने जाये तो किसी को भी आपत्ति नहीं होती पर भारतीय कोच जाये तो उसे रोका जाता है।?”

गंभीर और भारतीय सहयोगी स्टाफ के सदस्य जब पिच निरीक्षण के लिए गए थे तो वे रबर सोल वाले जूते पहने हुए थे और पिच को कोई नुकसान नहीं हो रहा था पर इसके बाद भी क्यूरेटर ने उन्हें 2.5 मीटर दूर खड़े रहने को कहा। इसके बाद क्यूरेटर ने जब एक स्टाफ सदस्य को जोर से आवाज लगाकर रोका तो गंभीर ने तत्काल इसका विरोध किया और कहा कि भारतीय सहयोगी स्टाफ के साथ ऐसा व्यवहार गलत और अपमानजनक है। गंभीर ने फॉर्टिस से कहा, “तुम हमें नहीं बता सकते कि क्या करना है और क्या नहीं तुम केवल एक मैदानकर्मी हो, उससे ज्यादा कुछ नहीं।” साथ ही कहा कि सहयोगी स्टाफ के सम्मान से समझौता नहीं किया जा सकता है। 


Subscribe to our Newsletter