‎‎निवेशकों की रु‎चि चांदी की ओर, कीमत 1.25 लाख तक होने की संभावना

Feb 22, 2025

- चांदी की मौजूदा कीमत करीब 1,00,000 प्रति किलोग्राम है

नई दिल्ली । सोने की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच निवेशकों की रुचि अब चांदी की ओर बढ़ रही है। ‎‎विशेषज्ञों के मुताबिक चांदी की मौजूदा कीमत करीब 1,00,000 प्रति किलोग्राम है और इसमें और बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। अगले साल चांदी 1.1 लाख से 1.25 लाख रुपए प्रति किलो तक पहुंच सकती है। बाजार के जानकारों के मुता‎बिक सोने के मुकाबले चांदी की कीमत का अनुपात अभी सबसे निचले स्तर 0.01 पर है। इसका सबसे ऊंचा स्तर 0.06 था। ये अनुपात बताता है कि सोने के मुकाबले चांदी कितनी सस्ती या महंगी है यानी आने वाले दिनों में इसमें और तेजी आ सकती है। आमतौर पर एक औंस सोने की कीमत के बराबर चांदी के 60 से 70 औंस लगते है लेकिन अभी एक औंस सोना खरीदने के लिए 10 औंस चांदी चाहिए। विश्लेषकों का कहना है कि इससे चांदी की कीमतों में तेजी आने की उम्मीद बढ़ गई है।

उन्होंने कहा ‎कि सोने की कीमतों में हाल ही में आई तेजी के बाद, शॉर्ट टर्म में चांदी खरीदने में ज्यादा सुरक्षा है। 2025 में अब तक चांदी की कीमत में 13.3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जबकि सोने में 11.77 फीसदी की। हालांकि पिछले तीन सालों में मुनाफे के लिहाज से चांदी पीछे रही है। इस दौरान डॉलर के हिसाब से सोने ने करीब 54 फीसदी का रिटर्न दिया। वहीं, चांदी ने लगभग 37 फीसदी का मुनाफा दिया है। गुरुवार को चांदी की कीमत एक लाख रुपए प्रति के पार चली गई थी। हालांकि शुक्रवार को इसमें कुछ गिरावट देखने को मिली। बुधवार को सोने की कीमत एक औंस के लिए 2,947.11 डॉलर पर पहुंच गई थी, जो अब तक की सबसे ज्यादा कीमत है। इसकी वजह यह है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों से महंगाई बढ़ने की आशंका गहरा गई है। इसके चलते सोना सुरक्षित निवेश के तौर पर और भी ज्यादा लोकप्रिय हो गया है। हालांकि कीमतें और बढ़ सकती हैं लेकिन विश्लेषकों का कहना है कि उसमें तेजी थोड़ी कम रह सकती है। अगले साल चांदी 1.1 लाख से 1.25 लाख रुपए प्रति किलो तक पहुंच सकती है।



Subscribe to our Newsletter