सेंव छीनी तो जान दे दी, आत्महत्या
Sep 15, 2022
इंदौर,इन्दौरियों का सेंव पोहा प्रेम तो जग प्रसिद्ध है। कहते हैं कि इन्दौरी सेंव पोहा के लिए किसी भी हद तक जा कुछ भी कर सकते हैं तो हकीकत में भी कुछ ऐसा ही हो गया और इन्दौर के बक्षी बाग में खुशी पिता प्रेमसिंह राव उम्र अठारह वर्ष ने सेंव को लेकर हुए मनमुटाव के बाद गुस्से में जहर खाकर आत्महत्या कर ली । मृतका के भाई अभिषेक के अनुसार कल खुशी खाना खा रही थी । उसके पास रखी सेंव छोटे भाई लक्की ने छीन ली । इसी बात पर वो गुस्सा हो गई । परिवार के लोगों ने समझाया था कि गुस्सा मत हो । कुछ देर ठीक रही , बाद में उसने जहर खा लिया । बड़े अस्पताल में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई ।
इसके अलावा गीता नगर धार रोड के सरफराज खान उम्र इक्कीस साल ने आत्महत्या कर ली वो कपड़े की दुकान पर काम करता था कमरे में मोबाइल चला रहा था । परिवार के लोग जब कुछ देर बाद पहुंचे , तो फांसी पर लटका था । पुलिस ने बताया कि सरफराज परिवार के साथ खाना खाने के बाद कमरे में गया था । उसने न कोई बात और न ही कोई परेशानी बताई । उसके मोबाइल से पता चलेगा कि कारण क्या है । बाहरी वजह से ही जान देने की बात सामने आ रही है । पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है ।