नेपाल में भारतीय पर्यटकों को नहीं करना होगा करेंसी एक्सचेंज

Mar 11, 2024

- नेपाली मर्चेंट को यूपीआई के जरिए ‎किया जा सकेगा भुगतान

मुंबई। नेपाल जाने वाले भारतीय पर्यटकों को अब पड़ोसी देश नेपाल में करेंसी एक्सचेंज की जरूरत नहीं होगी। दरअसल, नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने हाल ही में कहा कि यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) अब पड़ोसी देश नेपाल में भी उपलब्ध है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि यूपीआई यूजर्स नेपाली मर्चेंट को क्यूआर कोड स्कैन करके पेमेंट कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले साल सितंबर में एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स (एनआईपीएल) और नेपाल के सबसे बड़े पेमेंट नेटवर्क फोनेपे पेमेंट सर्विस के बीच एक समझौता हुआ था।

इसके तहत ही पड़ोसी देश में यूपीआई से पेमेंट शुरू हुआ है। बयान में कहा गया कि अपने पहले चरण में भारतीय यूजर्स यूपीआई-इनेबल ऐप का इस्तेमाल करके नेपाल के विभिन्न व्यावसायिक दुकानों में तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक यूपीआई पेमेंट कर सकेंगे। फोनपे नेटवर्क में शामिल मर्चेंट भारतीय ग्राहकों से यूपीआई पेमेंट ले सकते हैं। एनआईपीएल के एक व‎रिष्ठ अ‎धिकारी ने कहा ‎कि यह पहल न केवल डिजिटल पेमेंट सेक्टर में इनोवेशन करने की हमारी प्रतिबद्धता को, बल्कि ट्रेड के लिए नए रास्ते बनाने और दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए हमारे समर्पण को भी दर्शाती है। अ‎धिकारी ने कहा ‎कि मुझे भरोसा है कि यह क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट सॉल्यूशन दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों, कॉमर्स और टूरिज्म में उल्लेखनीय सुधार करेगा।



Subscribe to our Newsletter