तीसरा एकदिवयीय जीती तो भी खाली हाथ लौटेगी भारतीय टीम

कोलंबो । श्रीलंका दौर में भारतीय क्रिकेट टीम का एकदिवसीय सीरीज में प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है। पहला एकदिवसीय जहां टाई रहा। वहीं दूसरी एकदिवसीय में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इससे उसका सीरीज जीतने का सपना टूट गया। अब बुधवार को होने वाले तीसरे एकदिवसीय में भारतीय टीम को सीरीज बचाने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। भारतीय टीम अगर तीसरा एकदिवसीय जीत लेती है तो सीरीज बराबारी पर आ जाएगी पर अगर हारती है तो ये उसकी श्रीलंका में 18 साल में पहली सीरीज हार होगी। इससे पहले. दोनों टीमों के बीच अंतिम बार 2006 में एकदिवीसय सीरीज ड्रॉ रही थी। 

भारतीय टीम के नये कोच गौतम गंभीर के लिए भी ये सीरीज बेहद अहम है। उनके मार्गदर्शन में टीम ने टी20 सीरीज तो जीत ली है पर वह एकदिवसीय सीरीज में अब तक उम्मीद के अनुसार नहीं खेल पायी है। दूसरे एकदिवसीय में स्पिनर जेफ्री वांडरसे के आगे भारत के बल्लेबाज जिस प्रकार आउट हुए उससे मध्यक्रम की कमजोरी एक बार फिर सामने आ गयी है। इस मैच में भारत के सामने 241 रन का लक्ष्य था पर वह पूरे ओवर भी नहीं खेल पायी और 42. 2 ओवर में 208 रन पर ही सिमट गई। 

भारत की ओर से केवल कप्तान रोहित शर्मा ही लंकाई गेंदबाजों का सामना कर पाये। ऐसे में भारतीय टीम अगर तीसरा एकदिवसीय अगर जीत भी जाती है तो भी वह सीरीज अपने नाम नहीं कर सकती. और उसे खाली हाथ ही स्वदेश लौटना होगा। भारतीय टीम 18 साल में पहली बार श्रीलंका से एकदिवीसय सीरीज जीते बिना लौटेगी। इससे पहले दोनों टीमों के बीच अंतिम बार 2006 में एकदिवसीय सीरीज ड्रॉ रही थी। इसके बाद भारतीय टीम साल 2008 से श्रीलंका में लगातार एकदिवसीय सीरीज जीतती रही है। 


Subscribe to our Newsletter