भारतीय टीम वापसी के लिए आक्रामक क्रिकेट खेले : वॉन
Jul 25, 2025
मैनचेस्टर । इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा है भारतीय टीम को इस सीरीज में वापसी के लिए विराट कोहली की तरह का आक्रामक क्रिकेट खेलना होगा। वॉन ने कहा कि भारतीय टीम को तीसरे दिन के खेल पर सबसे ज्यादा धयान देना होगा। भारतीय टीम ने पहली पारी में 358 रन बनाये हैं। वॉन के अनुसार अगर भारतीय टीम तीसरे दिन के खेल पर नियंत्रण बनाने में सफल रही तो उसे जीत मिल सकती है। साथ ही कहा कि कप्तान शुभमन गिल और टीम के लिए ये दिन अभी या कभी नहीं वाला साबित हो सकता है। उसके पास आक्रामक खेलने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।
वॉन ने कहा कि, तीसरे दिन ही सीरीज का फैसला तय होगा। अगर इंग्लैंड का तीसरा दिन अच्छा रहा तो वह सीरीज जीत जाएगी। इसलिए भारतीय कप्तान को विराट कोहली वाली आक्रामक मानसिकता के साथ उतरना होगा। वहीं अगर भारतीय टीम टीम सफल रही तो वह सीरीज में बनी रहेगी। भारतीय गेंदबाज हालांकि अब तक इस मैच प्रभावी साबित नहीं हुए हैं क्योंकि वह विरोधी टीम पर दबाव नहीं बना पाये। इस मैच से डेब्यू करने वाले अंशुल कंबोज भी कुछ खास नहीं दिखे। टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज भी प्रभावित नहीं कर पाये। भारतीय टीम पांच मैचों की इस सीरीज में भी 1-2 से पीछे है।