भारतीय टीम के तीन बदलावों के साथ उतरने की संभावना
Jul 22, 2025
मैनचेस्टर । यहां बुधवार से इंग्लैंड के खिलाफ शुरु हो रहे चौथे क्रिकेट टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में तीन बदलाव हो सकते हैं। इसका कारण है कि अंतिम गयारह में कुछ ऐसे खिलाड़ी पूरी तरह से फिट नहीं हैं। ऑलरांउर नितिश रेड्डी घुटने में चोट के कारण बाहर हो गये हैं। उनकी जगह पर अनुभवी ऑलराउंड शार्दुल ठाकुर की वापसी हो सकती है। अर्शदीप के बाहर होने से इस मैच में अंशुल कांबोज को डेब्यू का अवसर मिल सकता है। मैच में बल्लेबाज साई सुदर्शन की भी वापसी हो सकती है। उन्हें पहले टेस्ट के बाद अवसर नहीं मिला था। .
वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के विकेटकीपिंग करने की संभावना भी पक्की नहीं है, ऐसे में टीम को स्पेशलिस्ट विकेटकीपर शामिल करना पड़ सकता है। ऐसे में अब तक इस सीरीज में असफल रहे करुण नायर की जगह पर नंबर 3 पर विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को प्रवेश मिल सकता है क्योंकि के एल राहुल टेस्ट में कीपिंग नहीं करना चाहते। ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच और मौसम को देखते हुए टीम चौथे तेज गेंदबाज के लिए उसे जगह देगी जो बल्लेबाजी भी कर सकता हो।ऐसे में नितिश के विकल्प के तौर पर शॉर्दुल को जगह मिलने की अधिक संभावन है।
संभावित टीम : केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, साई सुदर्शन, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, शॉर्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अंशुल कंबोज