इंडियन होटल्स के शेयर में 2 फीसदी की बढ़ोत्तरी.....ब्रोकरेज हाउसेस ने निवेश जारी रखने को कहा
Jul 18, 2025
मुंबई, इंडियन होटल्स के शेयर शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 2 फीसदी से ज्यादा चढ़ गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी अप्रैल-जून तिमाही नतीजों के बाद आई है। टाटा समूह की हॉस्पिटैलिटी कंपनी और ताज होटल्स की मूल कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (आईएचसीएल) का मुनाफा जून तिमाही में 19 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 296 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, लाभ पर भूराजनीतिक तनाव का असर पड़ा। ब्रोकरेज हाउसेस ने इंडियन होटल्स पर अपनी निवेश रणनीति जारी रखी है।
ब्रोकरेज हाउसेस ने इंडियंस होटल्स पर अपनी ‘रिड्यूस रेटिंग बरकरार रखी है। हालांकि, ब्रोकरेज ने स्टॉक पर टारगेट मूल्य को बढ़ाकर 648 रुपये किया। पहले यह 628 रुपये था। इस तरह, शेयर में 15 फीसदी की गिरावट देखने को मिल सकती है। इंडियंस होटल्स के शेयर गुरुवार 761 रुपये पर बंद हुए।
ब्रोकरेज हाउसेस के अनुसार, इंडियंस होटल्स कंपनी ने अपनी घरेलू पोर्टफोलियो में प्रति उपलब्ध कमरे की आय में सालाना आधार पर 11 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। हालांकि, फ्लाइट में रुकावटें और जियोपॉलिटिकल चिंताओं के कारण कुल प्रदर्शन पर लगभग 2-2.5 प्रतिशत का असर पड़ा। ऑक्यूपेंसी में हल्की गिरावट आई है, जो 90 बेसिस पॉइंट्स कम रही। वहीं, औसत कमरे का किराया (एआरआर) सालाना आधार पर 12 प्रतिशत बढ़ा है।
ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी ने पूरे साल के लिए डबल-डिजिट ग्रोथ का अनुमान दोहराया है और जुलाई की शुरुआत को मजबूत बताया है। हालांकि, नुवामा ने यह भी नोट किया कि कंपनी ने मुनाफे के मार्जिन में तुरंत बढ़ोतरी को लेकर कोई खास उम्मीद नहीं जताई। हाल के कुछ क्वार्टर्स में यह एक अहम पॉइंट रहा था।