6.4 फीसदी दर से भारतीय अर्थवयवस्था बढ़ेगी : विश्वबैंक

Jan 10, 2024

नई दिल्ली । विश्वबैंक के अनुसार 6.4 फीसदी दर से भारतीय अर्थवयवस्था बढ़ेगी। विश्वबैंक ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की विकास दर को 6.4% पर बरकरार रखा है। विश्वबैंक ने अपनी अर्ध वार्षिक रिपोर्ट में ये अनुमान जाहिर किया है। 

विश्वबैंक के लिए वित्तीय वर्ष 2026 के लिए भी जीडीप विकास दर को 6.5फीसदी रहने का अनुमान लगाया है। विश्व बैंक के अनुसार भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व में सबसे तेजी से आगे बढ़ेगी। 

बैंक का यह अनुमान मुख्य रूप से घरेलू मांग में भारी बढ़ोतरी, सार्वजिनक ढ़ांचे पर खर्च इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च और निजी क्षेत्र में आ रही तेजी से प्रभावित है। विश्वबैंक ने हालांकि यह भी कहा है कि उच्च खाद्य महंगाई और मांग में कमी के कारण निजी विकास दर कम रह सकती है। इसी महीने नेशनल स्टेटिस्टिक्स ऑफिस (एनएसओ) ने अपने पहले एडवांस एस्टीमेट में 31 मार्च को खत्म होने वाले मौजूदा वित्तीय वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था के 7.3 फीसदी दर से बढ़ने का अनुमान लगाया है। वहीं वित्तीय वर्ष 2025 (अप्रैल 2024 से मार्च 2025) के लिए जीडीपी ग्रोथ अनुमान को 6.9 फीसदी से घटाकर 6.4फीसदी कर दिया है। 


Subscribe to our Newsletter