एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत ए के वैभव का मुकाबला पाक ए के सदाकत से

दोहा । भारत ए के उभरते क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी का मुकाबला रनों को लेकर एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में पाकिस्तान ए के सलामी बल्लेबाज माज सदाकत से हैं। इसका कारण है कि दोनो ने ही 200 से अधिक रन बनाये हैं। 

वैभन ने अब तक इस टूर्नोमेंट में अच्छा प्रदर्शन करते हुए 201 रन बनाये हैं। वैभव ने इस टूर्नामेंट में अब तक सबसे बड़ी 144 रनों की पारी यूएई के खिलाफ खेली थी। भारतीय टीम के अंतिम चार में पहुंचने में वैभव की अहम भूमिका रही है।

अब वैभव का लक्ष्य बांग्लादेश ए के खिलाफ सेमीफाइनल में बड़ी पारी खेलना रहेगा। वैभव  ने अबतक 3 मैचों में 201 रन बनाए हैं। वैभव इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने तीन पारियों में सबसे अधिक 18 छक्के लगाये हैं। इस सूची में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज सदाकत है। सदाकत ने तीन पारियों में 16 छक्के लगाये हैं।

वैभव ने यूएई के खिलाफ 42 गेंदों पर 144 रन बनाए जिसमें 15 छक्के और 11 चौके शामिल थे। खिलाफ वैभव 28 गेंदों पर 45 रन बनाकर आउट हुए वहीं ओमान के खिलाफ वह 13 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हुए। 

वहीं पाक ए की ओर से सदाकत ने अब तक सबसे अधिक 212 रन बनाए हैं। सदाकत ने तीन पारियों में ही कुल 212 रन बनाए है। सदाकत ने इस टूर्नोंमेंट में सबसे अधिक  96 रन ओमान के खिलाफ बनाए थे।वहीं यूएई के खिलाफ नाबाद 37 रन बनाए थे जबकि भारत ए के खिलाफ वह 79 रन बनाये थे। 



Subscribe to our Newsletter