बांदरी में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

Aug 17, 2024

युग प्रदेश,बांदरी-नगर परिषद बांदरी में 78 वां स्‍वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया नगर में स्‍वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्‍या से ही रोशनी व साज सज्‍जा कर नगर को सजाया गया नगर परिषद बांदरी में महात्‍मा गांधी के चित्र पर माल्‍यापर्ण कर ध्‍वजा रोहण नगर परिषद अध्यक्ष सुधा सिंह ने किया वही नगर के ओम साई राम मेमोरियल स्‍कूल में ध्‍वजा रोहण रावराजा राजपूत राजपूत ने किया और नगर के शासकीय मिडिल स्कूल पार्षद द्रोप्ति सुरेन्द्र सिंह ने ध्‍वजा रोहण किया।इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष सुधा विश्वनाथ सिंह ने सभी नगर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी और कहां कि हमें अपने कर्तव्यों के प्रति पूरी निष्ठा भाव से कार्य करना चाहिए एवं हमारे देश के प्रति हमारे क्या कर्तव्य हमें उनका सही तरीके से निर्वाह करना चाहिए जिससे हमारे नगर का एवं देश का विकास होगा वहीं इस दौरान अमित राय ने कहा कि आज का दिन केवल अपने इतिहास को याद करने का ही नहीं है।

ये तारीख हमें हमारे वर्तमान और भविष्य की दिशा तय करने की भी याद दिलाती है। वहीं नगर के अनेक विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए सुबह से ही बच्चों सहित बुजुर्गों में इस राष्ट्रीय पर्व को मनाने का जोश दिखा। इस मौके देशभक्ति की भावना में डूबकर लोगों ने अपने-अपने अंदाज में इस राष्ट्रीय जश्न को मनाया। इस दौरान लोगों में गजब का उत्साह रहा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों में स्वतंत्रता दिवस मनाने में जुटे रहे। वहीं सीएम राइज स्कूल के प्राचार्य देवेंद्र मिश्रा ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ो की संख्या में नगर वासी शामिल हुए।

Subscribe to our Newsletter