विकसित भारत हेतु महिलाओं की शिक्षा एवं रोजगार में सहभागिता बढ़ाना महत्वपूर्ण कदम

Aug 21, 2025

इन्दौर  इंस्टिट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड रिसर्च सेंटर आईपीएस अकादमी द्वारा दिल्ली के प्रो. अमरकांत कौशिक के मुख्य आतिथ्य में विकसित भारत विषय पर आयोजित विशेष व्याख्यान में प्रो. कौशिक ने कहा कि भारत जैसे विविधताओं से भरे देश में सशक्तिकरण की प्रक्रिया यदि समाज के सभी वर्गों तक समान रूप से नहीं पहुंचेगी, तो आर्थिक विकास दर का लाभ आमजन तक नहीं पहुंच पाएगा। अपने वक्तव्य में प्रो. कौशिक ने महिलाओं की स्थिति पर विशेष रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाओं की शिक्षा एवं रोजगार में सहभागिता बढ़ाना और उन्हें नीति-निर्माण स्तर पर समान अवसर प्रदान करना, विकसित भारत की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण कदम है।

केवल आर्थिक विकास दर देश की प्रगति का पैमाना नहीं हो सकती, बल्कि संसाधनों एवं अवसरों का न्यायपूर्ण वितरण भी उतना ही जरूरत है। व्याख्यान में संस्था के निदेशक डॉ. विवेक सिंह कुशवाह ने कहा कि ऐसे शैक्षिक व्याख्यान विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं और सामाजिक समस्याओं को गहराई से समझने और समाधान की दिशा में सोचने के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. एसपी त्रिपाठी और डॉ. गिरीश मेहरा ने किया। आभार डॉ. मृदुला सेन ने माना।


Subscribe to our Newsletter