दिल्ली के त्रिलोकपुरी में 18 साल के लड़के ने 19 साल के युवक की चाकू से गोदकर की हत्या
Dec 06, 2023
नई दिल्ली । पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में चाकू से गोदकर एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक त्रिलोकपुरी निवासी 19 वर्षीय एक युवक की आरोपी दीपक ने सिर्फ इस बात के लिए चाकू से गोदकर हत्या कर दी कि वो उसकी बहन का पीछा करता था। ऐसा उसने बहन का बदला लेने की भावना से किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि त्रिलोकपुरी के रहने वाले नीरज को उसके भाई ने एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
सूचना मिलने के बाद अस्पताल पहुंची थाना पुलिस की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर त्रिलोकपुरी के ब्लॉक नंबर 20 में बुलाकर घटना को लेकर जरूरी सबूत भी जमा किए हैं। दिल्ली पुलिस की पूछताछ में पता चला कि मृतक हरियाणा के फरीदाबाद में एक जिम में बतौर हेल्पर काम करता था। घटना के दिन वह अपने परिवार से मिलने आया था। सोमवार शाम को जब वह त्रिलोकपुरी के ब्लॉक नंबर 18 और 19 के बीच सड़क पर फुटपाथ पर बैठे थे, तो दीपक से उसकी हाथापाई हो गई।
थाना पुलिस ने 10 वर्षीय आरोपी व त्रिलोकपुरी निवासी दीपक उर्फ लकी गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर अपराध में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने दावा किया कि उसने अपनी बहन का पीछा करने का बदला लेने के के मकसद से मृतक नीरज की चाकू से गोदकर हत्या की। आरोपी दीपक काले खां इलाके में बतौर नाइट गार्ड काम करता है। इस मामले में थाना पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुटी है।